Jharkhand Election 2024: 'झारखंड में NDA अब तक सबसे मजबूत स्थिति में', सीट बंटवारे के ऐलान के बाद BJP का दावा
Jharkhand Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया है कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी ही जीतेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच सीट बंटवारे के समझौते के बाद हम राज्य में सबसे मजबूत स्थिति में हैं।
एनडीए के सीट बंटवारों के मुताबिक भाजपा 68 सीटों पर, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) चतरा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: राहुल गांधी आज रहेंगे रांची दौरे पर, JMM-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर लेंगे फाइनल फैसला!
इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि 4 पार्टी एक साथ चुनाव लड़ें: प्रतुल शाहदेव
प्रतुल शाहदेव ने कहा, "सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद मैं कह सकता हूं कि एनडीए झारखंड में अब तक की सबसे मजबूत स्थिति में है। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि चार पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ने के लिए आई हों।"
उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल अंतिम समय में जरूरत पड़ने पर सीटों की अदला-बदली करने को तैयार हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए इसे "राज्य के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार" बताया है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने NDA को दिया बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में होगा शामिल
प्रतुल शाहदेव का दावा- राहुल गांधी के झारखंड दौरे से NDA की सीटें बढ़ेगी
प्रतुल शाहदेव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के झारखंड दौरे पर भी टिप्पणी की और सुझाव दिया कि इससे एनडीए को फायदा होगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि राहुल गांधी पहले यहां आएं। उनके यहां आने से हमारी पार्टी की सीटें बढ़ने में मदद मिलेगी।"
झारखंड विधानसभा चुनाव की हर जानकारी?
चुनाव आयोग ने इस सप्ताह की शुरुआत में झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसकी गिनती 23 नवंबर को होगी।
झारखंड में 2.60 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 11.84 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं।
2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30 सीटें जीतीं, भाजपा ने 25 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं, झामुमो ने 19 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: पहले ही दिन तीन लोगों ने किया नामांकन, किन सीटों पर उम्मीदवारों ने पर्चा किया दाखिल












Click it and Unblock the Notifications