Jharkhand Exit poll 2024: झारखंड में BJP या JMM किसकी बनेगी सरकार? आ गए सबसे सटीक एग्जिट पोल के आंकड़े?

Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज समाप्त हो गया है। झारखंड में दो चरणों में वोटिंग 13 और 20 नवंबर को हुए। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कई पोल एजेंसियां ​​और टेलीविजन समाचार चैनल ने एग्जिट पोल के जरिए चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी की है।

झारखंड में ABP - Materize ने एग्जिट पोल में भाजपा वाली एनडीए गठबंधन की सरकार के बनने की भविष्यवाणी की है। झारखंड में बीजेपी अलायंस NDA को 42-47 सीटें, जेएमएम वाले गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 25-30 और अन्य को 1-4 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

Jharkhand Exit Poll Result 2024

ये भी पढ़ें- UP By Poll Exit Poll Result: यूपी उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी? जानिए 9 सीटों पर क्या रहेंगे नतीजे?

एबीपी - मैटराइज़ एग्जिट पोल 2024

  • भाजपा (NDA): 42-47 सीट
  • जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
  • अन्य: 1-4 सीट

People's Pulse एग्जिट पोल 2024

  • भाजपा (NDA): 42-48 सीट
  • जेएमएम (INDIA: 16-23 सीट
  • कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
  • AJSU (NDA): 2-5

ये भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Exit Poll: 2 फेज की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने झारखंड में किसकी सरकार बनाई?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: झारखंड के एग्जिट पोल कितने सटीक थे?

2019 में झारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुआ था। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने चुनाव जीता था। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 30 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जेएमएम-कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए को बढ़त दी है। इसने कहा कि यूपीए 43 सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा 27 सीटें जीतेगी।

एबीपी-वोटर ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। इसमें कहा था कि यूपीए 35 सीटें जीतेगी जबकि भाजपा 32 सीटें जीतेगी।

टाइम्स नाउ ने यूपीए को 44 और भाजपा को 28 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+