UP By Election Exit Poll: यूपी उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी? जानिए 9 सीटों पर क्या रहेंगे नतीजे?
UP by poll Exit Poll Result 2024 News: उत्तर प्रदेश की 09 विधानसभा सीटों पर आज (बुधवार 20 नवंबर) उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। यूपी की इन 09 विधानसभा सीटों यहां पर सीधा मुकाबला अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच दिखाई दिया। यह सीट हैं फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी।
बता दें, जिन 9 विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं, साल 2022 के चुनाव में इन सीट पर 62.14 फीसदी मतदान हुआ था और यहां पर सपा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था। तो वहीं, बीजेपी ने तीन, आरएलडी ने एक और एक सीट निषाद पार्टी ने जीती थी। अब इन सीटों को लेकर सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। जानिए इन एग्जिट पोल में किस पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है...

यूपी उपचुनाव को लेकर मेट्रिज ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। मेट्रिज एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, एनडीए को सात सीटे मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में दो सीट जा सकती हैं। यूपी उपचुनाव को लेकर टाइम्स नॉउ जेवीसी ने भी अपना एग्जिट पोल जारी किया है।
टाइम्स नॉउ जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को तीन और एनडीए की झोली में छह सीट जाने का अनुमान है। वहीं, जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को पांच तो इंडिया गठबंधन को चार जीतों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। बता दें, यूपी की जिन 09 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वहां पर कुल 3435974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications