JEE Advance Result 2020: झारखंड की टॉपर बनी अनुष्का सिंह, सोशल मीडिया से है दूरी

धनबाद। वैसे तो हर कोई पहली कोशिश में सफल नहीं होता लेकिन धनबाद के झाड़ूडीह की अनुष्का ने इस बात को गलत साबित कर दिया। जेईई एडवांस 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें अनुष्का स्टेट टॉपर बनी हैं। जनवरी में जेईई मेंस की परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का जिला टॉपर बनी थी। एक से 6 सितबंर तक दूसरी बार आयोजित जेईई मेंस में अनुष्का ने 99,97 परसेंटाइल प्राप्त कर लड़कियों के ग्रुप में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

jee advance result 2020 anushka singh jharkhand topper with air 117

Recommended Video

    JEE Advanced 2020 Results : देखें 2020 की टॉपर लिस्ट, कैसा रहा पूरा रिजल्ट | वनइंडिया हिंदी

    वहीं अब एक बार फिर से अनुष्का ने परचम लहराया है। इस बार जेईई एडवांस के परिणाम में अनुष्का ने ऑल इंडिया रैंक 177 प्राप्त कर स्टेट टॉप 5 में जगह बनाई है। बता दें कि इसी वर्ष अनुष्का ने दून पब्लिक स्कूल से 96.4 फीसद अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण की है। अनुष्का सोशल साइट्स से काफी दूर है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अकाउंट नहीं है, वाट्सएप से भी पिछले दो साल से दूरी बना रखी है।

    हालांकि पढ़ाई का तनाव कम करने के लिए कोरियन बैंड बीटीएस के गाने जरूर सुनना पसंद करती हैं। प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करने वाली अनुष्का को सोशल मीडिया पर चैट करना पसंद नहीं है। अनुष्का का पढ़ाई के प्रति समर्पण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2017-18 में कार्मल स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 98.8 फीसद अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी।

    अनुष्का के पिता श्रीनारायण सिंह एलआइसी में कार्यरत हैं और मां पामेला सिंह गृहिणी हैं। बड़ी बहन आयुषी भी कार्मल टॉपर रह चुकी हैं और इस समय एनआइटी जमशेदपुर से कंप्यूटर साइंस ब्रांच लेकर पढ़ाई कर रही हैं। अनुष्का ने बताया कि रात में पढ़ना पसंद नहीं है, इसलिए सुबह साढ़े चार बजे से दोपहर एक बजे तक पढ़ाई करती थी। इसके बाद दो बजे से रात नौ बजे तक कोचिंग क्लास होती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+