JDU से केंद्रीय मंत्री RPC सिंह का कटा पत्ता , खिरू महतो को इस बार राज्यसभा भेजेगी पार्टी
रांची, 29 मई। जनता दल (यूनाइटेड) ने इस बार केंद्रीय मंत्री आरपीसी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया है। उनकी जगह पर पार्टी ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक खिरू महतो को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आरसीपी सिंह ने तीन दिन पहले मुलाकात की थी। लेकिन बात नहीं बनी। जेडीयू पहले ही इस बार आरसीपी सिंह राज्यसभा न भेजने का निर्णय कर चुकी थी। एक समय था जब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वह प्रधान सचिव बनाए गए थे। जेडीयू ने बहुत दिनों ने उन्हें वरीयता देती आई है। वे दो बार राज्यसभा में रह चुके हैं। उन्हें केंद्र में मंत्री बनने का भी मौका मिला। लेकिन राज्यसभा का टिकट कट जाने के बाद अब यह तय हो गया है कि वे अब वो केंद्र में मंत्री नहीं रह पाएंगे। हालांकि उनका कार्यकाल जुलाई में ही खत्म हो रहा है।
वहीं खिरू महतो जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे झारखंड के पूर्व विधायक रहे हैं। साल वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मांडू सीट से जेडीयू उम्मीदवार के रुप में जीत दर्ज की थी। साल 2021 में पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
रविवार को जद (यू) की ओर से यह जानकारी दी गई कि पार्टी ने इस बार खिरू महतो को राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। पार्टी इस केंद्रीय इस्पात मंत्री और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह को नामित नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications