झारखंडः साले को जिंदगी भर का दर्द देना चाहता था जीजा तो बच्चे की हत्या कर अपने ही घर में दफना दिया

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नगर थाना के नामुपाड़ा इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फूफा ने अपने भतीजे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। हत्या कर बच्चे के शव को अपने घर में ही दफना दिया। पुलिस ने आधी रात में घर में बनाए गए कब्र से बच्चे की लाश बरामद की। वहीं आरोपित इब्राहिम शेख, उसकी मां सबीना बीबी और दोस्त सुभान को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने पीड़ित पिता की बहन से किया था प्रेम विवाह

आरोपित ने पीड़ित पिता की बहन से किया था प्रेम विवाह

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इब्राहिम अपने साला एंथोनी शेख को जीवन भर का दर्द देना चाहता था। इसका कारण यह था कि इब्राहिम जब भी अपनी पत्नी को पीटता था तो बहन का पक्ष लेकर एंथोनी इसका विरोध करता था। इब्राहिम और एंथोनी नामुपाड़ा में अगल-बगल रहते हैं। हत्यारे इब्राहिम ने एंथोनी की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था।

अपनी बहन का बीच-बचाव करता था एंथोनी

अपनी बहन का बीच-बचाव करता था एंथोनी

शादी के बाद जब कभी इब्राहिम को गुस्सा आता था तो पत्नी को पीट देता था। एक दिन इब्राहिम पत्नी को पीट रहा था तो साला एंथोनी बीच-बचाव के लिए गया था। इससे पहले जब बेटा हुसैन शेख गायब हुआ तो एंथोनी ने अपने बहनोई इब्राहिम पर शक जाहिर करते हुए जामताड़ा नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी। एंथोनी का पैतृक घर देवघर के सबेजोर गांव में है।

शुरुआती जांच में पुलिस को भटकाते रहे

शुरुआती जांच में पुलिस को भटकाते रहे

नामुपाड़ा में हत्या करने के बाद शातिर इब्राहिम सबेजोर चला गया था ताकि ससुराल में होने के चलते उसपर किसी को शक भी न हो। पुलिस ने दूसरे दिन सबेजोर से इब्राहिम को हिरासत में ले लिया। सुभान को भी पुलिस ने उसी दिन उठा लिया था। शुरुआती सख्ती के बाद उसने कबूला कि उसने ही बच्चे का अपहरण किया है। इस दौरान कभी मिहिजाम तो कभी बिहार के गिद्धौर में बच्चे के होने की जानकारी देता।

सख्ती बरतने पर हुआ खुलासा

सख्ती बरतने पर हुआ खुलासा

पुलिस जब वहां गई तो बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलाय़ इसके बाद पुलिस ने जब और सख्ती बरती तो इब्राहिम और सुभान ने सच उगल दिया। शनिवार की रात डेढ़ बजे पुलिस इब्राहिम के घर जाकर कब्र की खुदाई कराई। इस दौरान इब्राहिम की मां सबीनी बीबी ने विरोध किया। शव मिला तो सबीनी बीबी ने भी कबूल किया कि उन्हें सब कुछ पता था। मासूम बेटे का शव देखने के बाद एंथोनी का सब्र टूट गया।

5 हजार रुपये में कराया था अपहरण

5 हजार रुपये में कराया था अपहरण

पुलिस वालों के सामने हाथ जोड़ कर बोला कि हत्यारे को फांसी होगी तभी उसके बेटे की रूह को राहत मिलेगी। इब्राहिम ने सिर्फ पांच हजार रुपये देकर अपने दोस्त सुभान के जरिए मासूम बच्चे हुसैन शेख को अगवा कराया था। हुसैन अपने घर के बाहर खेल रहा था। लालच देकर सुभान ने बच्चे को गोद में लिया। उसे इब्राहिम के घर ले जाया गया। गुरुवार की सुबह 11 बजे गबा दबा कर बच्चे को मार भी दिया गया।

तीनों को भेजा गया जेल

तीनों को भेजा गया जेल

एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय ने बताया कि बालक का अपहरण उसके फूफा इब्राहिम और उसके दोस्त सुभान ने किया था। इब्राहिम की मां ने सबूत छिपाया था। तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पर्याप्त साक्ष्य है। तीनों को कड़ी सजा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+