जमशेदपुरः पहले चाचा और अब पिता को घसीटते हुए लाठी-डंडा से पीटकर मार डाला

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित डुमरा में नशे में धुत बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडे से पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने पिता को काफी देर तक जमीन पर घसीटा और फिर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार को पुलिस ने शव बरामद करने के साथ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हत्यारोपी बेटे तेजू सिंह मुंडा की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि हत्यारा तेजू चाचा की भी हत्या कर चुका है।

jamshedpur son did murder of his father

बीते मंगलवार की देर रात करीब एक बजे सितु पंचायत के डुमरा निवासी 35 वर्षीय तेजू सिंह मुंडा नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपने पिता को पकड़ काफी देर तक जमीन पर घसीटा। इसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।

हत्या के सात घंटे बाद पुलिस बुधवार सुबह आठ बजे गांव पहुंची और छानबीन शुरू की, पर आरोपी तेजू सिंह मुंडा नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। आरोपी तेजू सिंह मुंडा मजदूरी करता है।

फरार तेजू सिंह मुंडा दस वर्ष पहले अपने बड़े चाचा श्यामचंद सिंह मुंडा की भी लोहे के साबल से मारकर हत्या कर चुका है। हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। इधर, जेल से निकलने के बाद तेजू अक्सर अपने पिता के साथ मारपीट करता रहता था। वहीं, वह अपने भाई को भी पीटकर घर से भगा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+