झारखंडः लिव-इन में रह रही नर्स की बेरहमी से हत्या, प्रेमी ने बताई कहानी

जमशेदपुर। बिहार के जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के जयंती अपार्टमेंट में एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को जलाने की कोशिश भी की गई है। नर्स के शव को सबसे पहले उसके प्रेमी अरविंद ने देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनीता कुमार नर्स के तौर पर एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी।

प्रेमी ने दरवाजा खोला तो दिखा शव

प्रेमी ने दरवाजा खोला तो दिखा शव

अनीता के साथ लिव-इन में रह रहे अरविंद ने बताया कि वह और अनीता पिछले 6 साल से लिव-इन में थे। वह खुद बागबेड़ा का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह आखिरी बार बुधवार को अनीता से मिला था। गुरुवार की रात को करीब साढ़े दस बजे जब वह फ्लैट पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद थे। उसने अपने पास रखे हुए चाबी से दरवाजा खोला और कमरे में दाखिल होते ही उसे अनीता का शव दिखा।

पुलिस प्रेमी से कर रही है पूछताछ

पुलिस प्रेमी से कर रही है पूछताछ

अनीता के बाल जले हुए थे। उसके शव की हालत को देखकर घबराए हुए अरविंद ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को भी जानकारी दी। अरविंद ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है इसलिए किसी के ऊपर भी उसको शक नहीं है। नर्स और अरविंद के मोबाइल की जांच की जा रही है। अरविंद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

पूर्व ओलंपियन माइकल किंडो का निधन

पूर्व ओलंपियन माइकल किंडो का निधन

वहीं हॉकी के पूर्व ओलंपियन माइकल किंडो का गुरुवार को निधान हो गया। वे 73 वर्ष के थे। गुरुवार की सुबह अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई फिर परिजन उन्हें आईजीएस राउरकेला में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की दोपहर को तीन बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बेटा है। माइकल किंडो का जन्म सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड स्थित बइघमा गांव में साल 1947 में हुआ था। उनकी उपलब्धि को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+