महिला के बैग से निकले 28 जहरीले सांप, ट्रेन से विदेशी जीव-जन्तु की तस्करी, अरबों रुपए बताई जा रही कीमत
Jamshedpur News : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से फलाइंग टीम और आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नीलांचल एक्सप्रेस की जनरल डब्बे से आरपीएफ ने जिस महिला को वन्य जीव प्राणियों के साथ पकड़ा है वह मूल रूप से पुणे की रहने वाली है। देवी चंद्रा उसका नाम बताया जा है। बरामद महिला के बैग से काफी मात्रा में वन्य जीव प्राणी पाए गए हैं। जिनमें गिरगिट, मकड़ी, सांप, और बीटल के अलावा अन्य शामिल है।सभी विदेशी वन्य प्राणी है। आरपीएफ की टीम महिला को पकड़ कर थाने ले जाया गया जहां महिला से पूछताछ की गई।

महिला के बैग से सांप बरामद
महिला को सांप के साथ गिरफ्तार करने के बाद आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने स्नेक कैचर को बुलाया। जिसके बाद मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ छोटू स्नेक कैचर,रोहित राव और तरुण कालिंदी उर्फ चीकू आरपीएफ थाना पहुंचे। इसके बाद बैग से सभी वन्य जीव प्राणी को बाहर निकाला। बैग से 9 डिब्बे में बंद बीटल कुल 28 सांप, 12 गिरगिट और 1 बॉक्स में मकड़ियां पाई गई। हालांकि, इनमे से 1 सांप और 8 गिरगिट की मौत हो चुकी थी।

स्नेक कैचर छोटू ने जानकारी दी
स्नेक कैचर छोटू ने जानकारी दी कि इनमे से 1 सांप और मकड़ियों के अलावा बीटल जहरीले है। फिलहाल आरपीएफ ने वन विभाग से संपर्क कर उन्हे सूचना दे दी है। आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी ने जानकारी दी कि उन्हें खड़गपुर से जानकारी मिली कि 1 संदिग्ध महिला नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा कर रही है। इसके बाद ट्रेन के टाटानगर स्टेशन में आते ही महिला को हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके पास से वन्य जीव प्राणी पकड़े गए।

नागालैंड से लेकर आई थी बैग
आरोपी महिला ने अपने बयान में जानकारी दी कि नागालैंड में उसे 1 व्यक्ति ने यह बैग दिल्ली पहुंचाने के लिए दिया था। जिसके लिए उसे 8000 रुपए दिए गए थे। वह नागालैंड से ट्रेन से गुवाहाटी पहुंची और फिर वहां से हावड़ा। वह ट्रेन में चढ़कर हिजली पहुंची। इसके बाद वहां से नीलांचल एक्सप्रेस में चढ़कर दिल्ली जा रही थी। इस बीच वह व्यक्ति के संपर्क में थी। टीम ने व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी है। जब्त प्राणियों में कोई भी देशी नहीं है। सभी विदेशी प्रजाति के है। विदेशी बाजार में इनकी कीमत अरबों- खरबों रुपए है।

सैंड बोआस सांप काफी जहरीला
विशेषज्ञों अनुसार बरामद सैंड बोनास सांप काफी जहरीला माना जाता है। मार्केट में उक सांप बोनास की कीमत करोड़ों में होती है। इसके अलावा रेड पाइथन अजगर, बॉल पाइथन अजगर और एल्बिनो पाइथन का मूल्य भी बाजार में करोड़ों रुपये की होती है।












Click it and Unblock the Notifications