जमशेदपुरः नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जेल में बंद ट्रस्ट संचालक की मौत, 15 जून को हुआ था गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को के घोड़ाबंधा स्थिल मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की शुक्रवार की रात को घाघीडीह जेल में संदिग्ध रूप से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात को तबीयत खराब होने पर हरपाल सिंह थापर को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परजिनों ने जेल प्रशासन पर मौत की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते 17 जून से हरपाल सिंह थापर नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण करने के मामले में जेल में बंद था।

jamshedpur mother teresa welfare trust director harpal singh died

हरपाल सिंह के अलावा उसकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, ट्रस्ट इंचार्ज गीता कौर, गीता का बेटा आदित्य सिंह भी जेल में बंद है। सभी को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से पुलिस ने 15 जून को गिरफ्तार किया था। इधर, हरपाल सिंह की मौत की खबर पाकर उसके परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमाॅर्टम होगा।मृतक की बड़ी बहन सीतारामडेरा निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वकील ने शनिवार सुबह 8 बजे भाई की मौत होने की जानकारी दी।

जबकि, भाई का शुक्रवार रात ही निधन हो गया था। जेल प्रशासन ने यह बात परिजनों से छुपाई। जेल प्रशासन द्वारा भाई की बीमारी की बात भी परिजनों को नहीं बताई गई। बहन ने आरोप लगाया कि जेल में उसके भाई की पिटाई की जा रही थी। वे लोग SSP से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+