जमशेदपुरः बेटे ने बहन की बेटी से की शादी तो मां ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के चौका थाना क्षेत्र के जांता पहाड़धार गांव में रविवार को आपसी झगड़े में सास ने अपनी गर्भवती बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सास गीता लायक ने अपनी बहू भवानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित सास को गिरफ्तार कर लिया है। चौका थाना प्रभारी धर्मराज सिंह ने बताया कि गीता लायक के बेटे दीनबंधु का अपनी ही मौसेरी बहन भवानी से प्रेम संबंध था। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उसने शादी कर ली। इसके चलते आरोपित गीता काफी नाराज थी। रविवार की सुबह दीनबंधु लायक काम करने के लिए पेट्रोल पंप पर गया हुआ था।

वहीं पुरानी बात को लेकर गीता लायक अपनी बहू यानी कि बहन की बेटी भवानी लायक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगी। इसके बाद गीता लायक ने कुल्हाड़ी से मारकर भवानी लायक को घायल कर दिया। इस दौरान भवानी लायक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में उसके परिजनों वे भवानी लायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी धर्मराज सिंह ऊपर जाता गांव पहुंचे और आरोपी सास गीता लायक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चौका पुलिस ने भवानी लायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बेटी से मिलने जा रहे पिता की हादसे में मौत
वहीं सरायकेला जिले के सरायकेला-टाटा मेन रोड पर रविवार को बाइक सवार दंपती को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। दंपति अपनी बेटी से मिलने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे। पति ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की पहचान गोवर्धन लोहार (45) के रूप में हुई है। गोवर्धन अपनी पत्नी सारथी लोहार के साथ जमशेदपुर जा रहे थे। जमशेदपुर में रहकर उनकी बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications