छठ पूजा पर भिड़े पूर्व CM रघुवर दास और MLA सरयू राय के समर्थक, एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, दर्जनों घायल
झारखंड के सिद्धगोरा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर भाजपा विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि राय समर्थकों ने कथित तौर पर दास समर्थकों के कार्यक्रम स्थल के पास भक्तों का एक शिविर लगाया था। इस बात को लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए। इसका वीडियो भी समाचार एजेंसी ANI की तरफ से शेयर किया गया है।
Recommended Video

रघुवस समर्थकों ने सरयू के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
शिविर को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरयू के समर्थकों को रघुवर के समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। साथ ही इस दौरान रघुवर समर्थकों ने सरयू के समर्थकों पर कुर्सियां भी उठाकर फेंक दी, जिससे कई चोटिल भी हो गए।
एक दर्जन समर्थक घायल
इस झड़प में दोनों नेताओं के करीब एक दर्जन समर्थक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग सिदगोड़ा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, इस बवाल के बाद प्रशासन ने सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर के मेन गेट पर ताला लगा कार्यक्रम दिया और कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा भी कर दी है।
आपको बता दें कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 2002 से रघुवर यानि कि भाजपा समर्थकों का वर्चस्व रहा है। बताया जाता है कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बनने के बाद सूर्य मंदिर की कमेटी दो पक्षो में बंट गई है। जिसके चलते आए दिन दोनों के समर्थक आमने-सामने आते रहते हैं। वहीं, इस बवाल के बाद विधायक सरयू का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि यह हमला मेरे समर्थकों पर नहीं, बल्कि मेरे ऊपर हुआ है।
ये भी पढ़ें- होल्डिंग टैक्स कम करेगी झारखंड सरकार, जमशेदपुर में दुकानों का नया किराया भी रद












Click it and Unblock the Notifications