जमशेदपुरः जंगल में लटकती हुई मिली लड़के और लड़की की लाश, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह युवक और युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान जयदेव महतो (20) और नाबालिग 17 वर्षीय श्यामली गोराई के रूप में हुई है। दोनों का शव रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों का शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवक व युवती ने आत्महत्या की है। वहीं ग्रामीण इसे हत्या भी बता रहे हैं। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। इस कारण ग्रामीण इसे हत्या मान रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मसले पर बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया- प्रेम प्रसंग में दोनों ने फांसी लगा आत्महत्या की है। दोनों लावजोड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गांजा तस्कर की हत्या
वहीं धनबाद जिले के कतरास थाना से 200 गज दूर कतरास-राजगंज पथ में राजस्थानी धर्मशाला के समीप एक चाय दुकान में गुरुवार की रात 8.45 बजे जमकर गोलियां चलीं। अमन सिंह गैंग से अलग हुए दो आपराधिक गुटों के आपसी गैंगवार में 8 से 10 राउंड गोलियां दागी गईं। गैंगवार में चर्चित गांजा तस्करी कांड में जेल जा चुके और अभी पुलिस मुखबिर बताए जा रहे नीरज तिवारी की मौत हो गई, जबकि विरोधी गुट के रौनक गुप्ता और उसके मौसेरे भाई रोहित गुप्ता जख्मी हो गए।












Click it and Unblock the Notifications