झारखंडः जमशेदपुर में 11 विदेशी कोरोना संक्रमित, होटल को किया गया सील

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में स्थित एक होटल में ठहरे 11 विदेशी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर 7 दिन के लिए होटल को सील कर दिया गया है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल में ठहरे 46 विदेशियों की जांच के दौरान 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विदेशी फिलीपींस, घाना, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जाम्बिया से टाटा स्टील के पेलेट प्लांट में काम करने के लिए 5 से 8 दिसंबर के बीच आए थे। वहीं होटल के 29 कर्मचारियों में से एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Jamshedpur 11 foreigners corona positive in hotel

सूत्रों के मुताबिक 8वें दिन फिर से सभी की कोरोना टेस्टिंग कराई जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल को सील करने के लिए जिले के सिविल सर्जन डॉ आरएन झा, जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एके लाल, डॉ असद, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, कार्तिक महतो और वरूण पाल पहुंचे हुए थे।

बता दें कि गुरुवार को पांच जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इनमें संक्रमण मुक्त हो चुके पाकुड़ के अलावा दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज जिला है। वहीं अन्य जिलों में दस से कम संख्या में ही नए संक्रमित मरीजे मिले। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 218 मरीज सही हो चुके हैं।

गुरुवार को प्रदेश में कुल 14,446 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 240 संक्रमित पाए गए। रांची में एक बार फिर सौ से अधिक कुल 110 संक्रमित मिले। इन सभी नए आंकड़ों के साथ प्रदेश में 1639 सक्रिय मरीजों की संख्या हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+