हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के निकले आंसू, केंद्र पर बरसते हुए बोलीं- षड्यंत्र कर उन्हें जेल में डाला

Kalpana Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार (04 मार्च) को गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 51वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अपना भाषण शुरू करने के साथ ही कल्पना सोरेन मंच पर बोलते-बोलते रो पड़ीं।

अपने भाषण की शुरुआत जैसे ही कल्पना ने यह कहते हुए 'सभी को हेमंत सोरेन और कल्पना को जोहार' इसी के कल्पना के आंसू छलक पड़े। मंच पर जेल में बंद अपने पति के बारे में बात हुए कल्पना के आंसू निकल पड़े।

Kalpana Soren News

आंसुओं के साथ कल्पना ने कहा कि, "मैं भारी मन से यहां खड़ी हूं, मेरे ससुर (शिबू सोरेन) और मेरी सास दर्द में हैं। मैंने फैसला किया था कि मैं आंसुओं पर काबू पा लूंगी। मुझे आपसे ऊर्जा मिल रही है।"

Recommended Video

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के निकले आंसू,केंद्र पर बरसते हुए बोलीं- षड्यंत्र कर उन्हें जेल में डाला

    इसी के साथ केंद्र पर बरसते हुए कल्पना ने कहा, "उन्होंने (केंद्र) इतनी बड़ी साजिश रची, जिसके कारण हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। दिल्ली में बैठे लोगों के पास दिल नहीं है। वे आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यकों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं और सोचते हैं कि वे उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं।''

    कल्पना सोरने ने कहा, "क्या केंद्र से झारखंड के लिए 1.36 लाख करोड़ रुपए मांगना या ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए विधानसभा में विधेयक पारित करना अपराध है? क्या अलग सरना धर्म कोड की मांग करना, किसानों की छूट के लिए अधिवास नीति सुनिश्चित करना अपराध है?"

    उन्होंने कहा, ''हमारे विधायकों के समर्पण और बुलंद हौसलों की बदौलत हम इस बार उनकी योजनाओं को विफल करने में सफल रहे। भविष्य में, हमें अपने वोटों के माध्यम से यह प्रदर्शित करना होगा कि 'झारखंड झुकेगा नहीं'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+