झारखंड विधानसभा विश्वास मत में भाग लेंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट ने दी अनुमति
Jharkhand: झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच शनिवार को रांची की एक विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दे दी है। धन शोधन मामले में ईडी द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में हेमंत ने चंपई सोरेन के अगुवाई वाली नयी सरकार के विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने शुक्रवार को सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

हेमंत सोरेन ने अदालत के समक्ष दलील दी कि वह विधानसभा के सदस्य हैं और उन्हें विशेष सत्र में भाग लेने का हक है। इस याचिका में कहा गया, हेमंत सोरेन अर्जी दायर कर इस अदालत से एक आदेश का अनुरोध कर रहा है, ताकि उन्हें झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने और पांच फरवरी को सुबह 11 बजे होने वाले विश्वास मत की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जा सके।
इधर सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नयी सरकार को पांच फरवरी को सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत हासिल करना है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया था।
ये भी पढ़ें Champai Soren: क्या हेमंत सोरेन के 'मांझी' बन पाएंगे चंपई सोरेन?










Click it and Unblock the Notifications