उत्तरकाशी सुरंग में फंसे झारखंड के श्रमिक सुरक्षित: हेमंत सोरेन
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हादसे की वजह से 40 श्रमिक इसके भीतर फंसे हुए हैं। इन श्रमिकों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश की जा रही है। अच्छी बात यह है कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके साथ संपर्क हो गया है। इस सुरंग में झारखंड के भी कुछ श्रमिक फंसे हुए हैं। इनके बारे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी साझा की है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि टनल में फंसे झारखण्ड के सभी श्रमिक सुरक्षित। झारखण्ड के श्रमिकों से घटनास्थल पहुंच कर झारखण्ड से गए तीन सदस्यीय टीम ने बातचीत की। रांची, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के श्रमिकों से अधिकारियों की पाइप के जरिए हुई बात।

बता दें कि सुरंग के भीतर 40 श्रमिक पिछले चार दिन से फंसे हुए हैं। इन्हें बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ, एडीआरएफ और प्रदेश की पुलिस लगी हुई है। पिछले तीन दिन से यहां जुटे सुरक्षाकर्मियों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारी यहां पर बिना सोए रात-दिन काम कर रहे हैं। कर्मचारियो को शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाया जा रहा है ताकि उन्हें आराम मिल सके।
15वीं बटालियन के एनडीआरएफ के जवान सचिन चौधरी भी मौके पर काफी थके हुए नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने चाय की मदद से खुद को ताजा रखने की कोशिश की। रविवार की शाम से ये लोग यहां तैनात हैं। ये लोग अस्थायी तंबुओं में ही अपनी नींद ले रहे हैं। जिसकी वजह से इन जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications