Hemant Soren: पत्नी कल्पना करोड़पति, शेयर-बॉन्ड्स में लगा है पैसा, हेमंत सोरेन के पास कितनी संपत्ति?
Hemant Soren Net Worth: हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद संभाला। सोरेन परिवार लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहा। ऐसे में एक सवाल जो मन में आता है कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन में खुद के लिए कितनी प्रापर्टी बनाई। 2024 में हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन कै टैक्स फाइलिंग से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में सोरेन दंपति की संपत्ति में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कितनी बढ़ी संपत्ति
जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की 2019 में जहां पति-पत्नी के पास 8.1 करोड़ रुपये थे। सोरेन दंपत्ति की आयकर फाइलिंग से पता चलता है कि हेमंत की संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये से दोगुनी होकर 5.3 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 में हेमंत सोरेन कि संपत्ति में 24.4 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।

हेमंत सोरेन कि 8.51 करोड़ रुपये से अधिक
2019 में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग को दिए एफीडेविट के अनुसार, हेमंत सोरेन की नेटवर्थ 8.51 करोड़ रुपये से अधिक है। जबकि उनके ऊपर देनदारी देनदारी केवल 2 लाख रुपये की है। उन्होंने स्टॉक मार्केट में भी इन्वेस्ट किया है। हेमंत और कल्पना के स्टॉक, बॉन्ड्स और डिबेंचर्स में कुल मिलकर 7,24,612 रुपये जमा किए गए हैं। उनके बैंक खातों में 2019 में 25 लाख रुपये जमा थे।
सोरेन की अपनी पत्नी के साथ पोस्ट ऑफिस अकाउंट स्कीम में 26.81 लाख और एलआईसी व आईसीआईसीआई में 70.05 लाख रुपये की पॉलिसीज हैं। हेमंत के पास ज्वेलरी के नाम पर कुछ भी नहीं है। लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के पास 24 लाख रुपये का सोना और 4 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति भी है।
हेमंत सोरेन के वाहन
हेमंत सोरेने के पास टाटा सफारी कार है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये से अधिक है। वहीं सोरेन की पत्नी के पास मारुति की सियाज है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये के आसपास बताई है। 2019 के शपथ पत्र के मुताबिक, हेमंत सोरेन के पास एक राइफल है।












Click it and Unblock the Notifications