हेमंत सोरेन ने रांची में 12 प्लॉट पर किया अवैध कब्जा, घोटाले का लिंक बिहार-बंगाल में भी फैला, ED का दावा
Hemant Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में कई दावे किए गए हैं। गुरुवार (1 फरवरी) को कोर्ट में ईडी ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने रांची में अवैध रूप से 12 लैंड प्लॉट पर अधिग्रहण किया है।
ईडी ने दावा किया कि हेमंत सोरेन ने रांची में 8.5 एकड़ के 12 लैंड प्लॉट को अवैध रूप से हासिल कर लिया था। ईडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने इन संपत्तियों को हथियाने में शामिल "एक बहुत बड़े सिंडिकेट" से भी मदद ली थी।

ईडी का ये भी दावा है कि हेमंत सोरेन की हड़पी हुई जमीनों और घोटालों का लिंक रांची, बिहार और बंगाल तक फैला है। ईडी ने रांची में एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के समक्ष हेमंत सोरेन को पेश करते हुए ये दावे किए हैं।
हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 की रात ईडी ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। बकि ईडी ने उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी।
कोर्ट में ईडी ने और क्या-क्या कहा?
हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी का मामला जून 2023 में राज्य में राजस्व विभाग के एक उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ हुए छापेमारी से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर भू-माफिया के साथ मिलकर काम किया था।
ईडी ने कोर्ट में कहा, ''भानु प्रताप प्रसाद अवैध तरीके से अलग-अलग संपत्तियों को हासिल करने और छुपाने के लिए अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश रचने में सक्रिय रूप से शामिल थे। इसमें वे संपत्तियां भी शामिल थीं जो अवैध रूप से अर्जित की गईं और उनके पास थीं।''
ईडी ने कहा कि, उन्होंने भानु प्रताप प्रसाद के फोन से इन संपत्तियों का विवरण भी बरामद कर लिया है। प्रसाद के मोबाइल फोन से 12 संपत्तियों की सूची बरामद की गई है, जो अगल-बगल स्थित हैं और कुल मिलाकर लगभग 850 डेसीमल (8.5 एकड़) क्षेत्र की एक बहुत बड़ी संपत्ति हैं। जांच से पता चला है कि यह संपत्ति हेमंत सोरेन द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई है और उनके पास है।












Click it and Unblock the Notifications