केंद्र पर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- प्रदेश की छवि को धूमिल करने के लिए हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का सरकार बेजा इस्तेमाल कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इसका इस्तेमाल अपने हितों के लिए कर रही है जोकि पूरी तरह से गलत है।

hemant soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकार स्थित चास में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए हर किसी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और सभी वर्ग के अधिकारियों को सुनिश्चित करने का अतिरिक्त प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खनन किए गए कोयला का केंद्र सरकार पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपए का बकाया है, जिसे केंद्र सरकार रिलीज नहीं कर रही है। वहीं विपक्ष पर बरसते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि पिछले 20 साल में पिछली सरकारों ने जो नहीं किया उसे हमने 3-4 साल में ही कर दिखाया है।

सीएम सोरेन ने कहा कि आज हर परिवार को किसी ना किसी योजना से जोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है, लेकिन इसमे भी विपक्ष बाधा डाल रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने 49.23 करोड़ रुपए की 15 योजनाओं का उद्घाटन किया । इसमे 118.98 करोड़ रुपए की 193 योजनाओं शामिल हैं जिनका शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 18502 लाभार्थियों को 321.56 करोड़ रुपए की संपत्ति वितरित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+