Hemant Soren: हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

ED custody of Hemant Soren: झारखंड में कथित भूमि घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को पांच दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

आपको बता दें कि इस मामले में कई समन भेजने और बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन के बाद अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री हैं।

Hemant Soren

वहीं, इससे पहले आज हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में हेमंत सोरेन ने मांग की थी, कि ईडी के समन को रद्द किया जाए और साथ ही उनकी गिरफ्तारी को अवैध माना जाए।

'आप सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आए?'
हालांकि, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की विशेष बेंच ने हेमंत सोरेन से कहा कि वो अपनी याचिका लेकर हाईकोर्ट जाएं। बेंच ने कहा कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं, आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर हाईकोर्ट में आपके मामले की सुनवाई नहीं होती, तब आप यहां आ सकते हैं।

ईडी को हेमंत सोरेन के पास से क्या क्या मिला?
इससे पहले ईडी ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन के कब्जे से 36 लाख रुपए कैश और ऐसे कागजात जब्त किए हैं, जो भूमि घोटाले की जांच से जुड़े हैं। इसके साथ ही दो लग्जरी गाड़ियों को भी ईडी ने जब्त किया था। वहीं, हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि ईडी ये कार्रवाई केंद्र के इशारे पर कर रही है और सरकार का मकसद उन्हें गिरफ्तार कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+