झारखंडः हेमंत सरकार में आज कैबिनेट का विस्तार, हफीजुल बनाए जा सकते हैं मंत्री

रांची। झारखंड में हेमंत सरकार का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार शुक्रवार को यानी आज होगा। मंत्रिमंडल में दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्री पद के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में हैं वे शुक्रवार को रांची पहुंच जाएंगी। उसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। गौरतलब है कि दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन फिलहाल कहीं से विधायक नहीं हैं।

hemant soren government cabinet expansion

ऐसे में संवैधानिक बाध्यता के तहत उन्हें 6 माह के अंदर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी होगी। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद खाली हुए सीट से उनके बेटे हफीजुल को JMM अपना प्रत्याशी बना सकता है। हेमंत सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। हाजी देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो विधायक थे, लेकिन उनके असामयिक निधन से मधुपुर सीट खाली हो गई।

वर्तमान में हेमंत सरकार की मंत्रिमंडल में 2 पद खाली है, जिसमें हफीजुल को मंत्री पद का शपथ दिलाकर एक सीट भरी जा सकती है। इसके बाद भी हेमंत सोरेन सरकार में 12 मंत्री पद में एक पद खाली रहेगा। दूसरी तरफ हेमंत सरकार में हफीजुल को मंत्री बनाने के बाद यह साफ हो जाएगा कि मधुपुर सीट से JMM अपना प्रत्याशी बना सकते हैं क्योंकि संवैधानिक प्रावधानों के तहत हफीजुल को 6 महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी। बता दें कि पिछले दिनों राजद ने मधुपुर सीट से प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+