'मुझे जेल में डालकर राजनीतिक करियर को समाप्त करना चाहती है', ED के एक्शन पर हेमंत सोरेन ने BJP पर साधा निशाना

झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी जारी है। इसकी चपेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आ गए हैं। खनन घोटाले मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को भी तलब किया था। जिसके बाद घंटों तक पूछताछ हुई थी।

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren: झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी जारी है। इसकी चपेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आ गए हैं। खनन घोटाले मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को भी तलब किया था। लेकिन उन्होंने सम्मन को छोड़ दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसियों को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि बीजपी के लोग सोचते हैं कि वे मुझे जेल में डालकर और आरोप लगाकर हमारे राजनीतिक करियर को समाप्त कर सकते हैं? न तो हमारी छवि खराब होगी और न ही हमारी राजनीतिक शक्ति कम होगी। हम अभी अपने विधायकों के समर्थन के मामले में 52 पर हैं लेकिन अगली बार हम 75 साथ आएंगे।

गिरफ्तार करने की चुनौती

वहीं, दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार समन भेजा है। उन्होंने पहले सम्मन को छोड़ दिया था और केंद्रीय एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी। बाद में उन्होंने और समय मांगा था। वहीं अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने 17 नवंबर को दोबारा तलब किया है।

तीन नवंबर को भी किया था तलब

सोरेन को पहली बार ईडी ने समन भेज कर 3 नवंबर को अपने रांची कार्यालय में तलब किया था। उस समय सीएम उपस्थित नहीं हुए, इसके बजाय झारखंड मुक्ति मोर्चा, जिसमें कांग्रेस के साथ गठबंधन राज्य सरकार है, के कार्यकर्ताओं को अपने घर के बाहर संबोधित किया और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था।

समन को आदिवासी सीएम को परेशान करने की साजिश बताया था

सोरेन ने उन्हें ईडी के समन को एक आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान करने की साजिश का हिस्सा" बताया था। हेमंत सोरेन तब कहा था कि विपक्ष का उद्देशय है कि कैसे सरकार को परेशान किया जाए। सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए तब कहा था आज उनको कुछ नहीं मिला तो सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही तब सोरेन ने मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में व्यस्त होकर भगोड़े व्यापारियों को मुक्त होने देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- झारखंड: हेमंत सोरेन की सरकार आज विधानसभा में 2 ऐतिहासिक बिलों को दे सकती है मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+