Hazaribagh Clash: महाशिवरात्रि पर हजारीबाग में हिंसक झड़प, झंडा बांधने-साउंड सिस्टम पर विवाद, दर्जनों घायल
Hazaribagh Clash: झारखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार (26 फरवरी) को सुबह हजारीबाग जिले के इचाक इलाके में साउंड सिस्टम लगाने को लेकर सामुदायित तनाव हो गया है। हिंसक झड़प में मारपीट और पथराव किया गया। दो संप्रदाय के बीच हुई हिंसक झड़प की वजह से दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
जबकि इस हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शिवरात्रि के दौरान झंडा बांधने और साउंड सिस्टम लगाने को लेकर हुआ था।

हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। इस हिंसा के विषय में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा- यह घटना बेहद ही निंदनीय और दर्दनाक है। सरकार को को ऐसे लोगों के साथ सख्त होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा होती है। मनवमी के दौरान, होली के दौरान, शिव बारात के दौरान हिंसा होती है।
कौन लोग हैं जो शांति को प्रभावित करना चाहते हैं?
बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा आज तो महाशिवरात्रि है कौन लोग हैं जो शांति को प्रभावित करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी हिंसा नहीं होती है. झारखंड में ऐसा होता है. क्यों? क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए डेमोग्राफी को प्रभावीत कर रहे हैं। अपनी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा BJP-NDA सरकार है, चाहे वह दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश हो - बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जाए और उन्हें बाहर निकाला जाए।
बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारा वाजिब हिस्सा छीन रहे हैं
भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा कि मैं झारखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे यहां कानून व्यवस्था को मजबूत करें और दंगों और अशांति से बचें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारा वाजिब हिस्सा छीन रहे हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं।
-
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस












Click it and Unblock the Notifications