हजारीबागः ठंड से बचने के लिए कमरे में जला रखा था कोयला, पति-पत्नी सहित बेटे की मौत

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के रोमी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रिंक खान उर्फ शाहीद अनवर, 35 वर्षीय पत्नी नीखत परवीर और 5 वर्षीय पुत्र अहमद अख्तर के रूप में हुई है।

hajaribagh three family members died due to suffocation

वहीं रिंकू की पत्नी का भाई मुमताज की हालत गंभीर है। वह धनबाद जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रिंकू ने नय घर बनवाया था। सोमवार को नए घर के प्रवेश के लिए कार्यक्रम था। इसके लिए सभी रिश्तेदार पहुंचे थे। रविवार रात ठंड से बचने के लिए परिवार चूल्हा और हिटर जलाकर सो गया। चूल्हे से निकलता धुआं धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गया।

इस बात की भनक कमरे में सो रहे लोगों को नहीं लगी। कमरे से धुआं के निकलने का कोई रास्ता नहीं था। लिहाजा कमरा धीरे-धीरे गैस चैंबर में तब्दील हो गया। सोमवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। गेट नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया। तब कमरे से 3 शव बरामद किए गए। 1 व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। बता दें, रविवार को हजारीबाग जिले का तापमान काफी गिर गया था। न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड काफी होने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई।

वहीं सिलीगुड़ी में गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के करगाली गांव के रहने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए हादसे के दौरान दोनों मजदूर मलबे के नीचे आ गए। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों की ओर से मलबा लटाने के दौरान दोनों मजदूरों का शव बरामद किया गया। घटना के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों की ओर से पीड़ित परिवारों को हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद से गांव में मातम परसा हुआ है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+