हजारीबागः लापता महिला को ढूंढने निकला था युवक, जंगल में मिली लाश

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की क्षत-विक्षत हालत में लाश मिली। गांव वालों के मुताबिक हाथियों की झुंड के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बीते शुक्रवार की शाम को युवक अन्य गांव वालों के साथ लापता महिला को ढूंढने के लिए जंगल की तरफ गया था। सभी लोग रात होने तक घर वापस आ गए थे। लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा। फिर सुबह जब युवक को ढूंढने ग्रामीण जंगल में गए तो वहां युवक की लाश मिली।

hajaribagh man dead body found in forest

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बलराम निवासी के रूप में हुई है। वो गांव में ही मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। बरकनगांगो गांव के पास जंगल और पहाड़ी इलाकों में बीते रविवार से 27 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है। इसमें हाथियों के 6 बच्चे भी हैं। वन विभाग उन्हें भगाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार से गांव के ही उमेश पासवान की पत्नी फुलवा देवी लापता हो गई है। उसे ढूंढने के लिए बलराम पासवान के साथ 5 लोग जंगल की तरफ गए थे। सभी इस आशंका से जंगल में पहुंचे थे कि कहीं फुलवा देवी हाथियों की चपेट में तो नहीं आ गई है। सभी अकेले ही अलग-अलग जगहों पर फुलवा देवी को ढूंढ रहे थे पर उसका कुछ पता नहीं चलने पर सभी वापस गांव आ गए। लेकिन बलराम घर नहीं पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+