हजारीबागः ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के जीटी रोड दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, बांस लदे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रक दोनों ही पलट गए। ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान बिहार निवासी 32 वर्षीय चलितर तुरी, 35 वर्षीय तुला तुरी और बरकट्ठा का रहने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में की गई। घायल शंभु तुरी (45) और खेमलाल तुरी (40) का इलाज रांची, रिम्स में किया जा रहा है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, ट्रैक्टर पर सवार लोग गोरहर बरकट्ठा से बांस खरीदकर बिहार के बाराचट्टी थाना के तेतरिया गांव जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर दनुआ घाटी हथिया बाबा मंदिर से आगे घुमावदार ढलान पर पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए।
वज्रपात होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के डहुटोली में शनिवार शाम को वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में उनका ढाई वर्ष का एक बच्चा भी झुलस गया। खूंटी के उपायुक्त शशिरंजन ने शनिवार को बताया कि परिवार के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी।
इसके बाद सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ की आड़ में छिप गए तभी वज्रपात हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मंगा मुंडा, उनके 32 वर्षीय बेटे पुना मुंडा, मंगा मुंडा की 45 वर्षीय पत्नी जिवंती मुंडाइन, पुना की 30 वर्षीय पत्नी जयमा मुंडाइन और पुना का 5 वर्षीय बेटा आयुष मुंडा शामिल हैं












Click it and Unblock the Notifications