झारखंडः गुमला में भाई-बहन का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के एक गांव में सगे भाई-बहन की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के शव सोमवार को गांव के बाहर खेत में मिले हैं। इन शवों के मिलने के बाद से इलाके में डर का माहौल है। गांव के लोग शव मिलने के बाद तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि हत्या किसने की होगी और इसके पीछे की क्या वजह होगी। मृतक भाई बहन का नाम संजीव रंजन भगत और ममता खाखा बताया जा रहा है

gumla police found dead body of brother and sister

वहीं शव मिलने की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव के समीप संगे भाई-बहन की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

सोमवार की सुबह में ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा तो मृतकों के घर वालों को मामले की सूचना दी गई। दोनों लोहरदगा में रह रहे थे जो रविवार को ही अपने घर घाघरा आये थे। घटना की सूचना के बाद इलाके में डर का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों की मानें तो ये लोग अपने गांव कोटामाटी आये थे उसके बाद लोहरदगा लौट रहे थे, लेकिन लोहरदगा जब नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गये।

उसके बाद आज सुबह में इनकी लाश मिली। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया की इनकी हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से एक कार बरामद की गई है। पुलिस को शक है कि मौके से मिली कार हत्या के राज खोल सकती है।

इसके पहले 19 अक्टूबर को गुमला जिले के उग्रवाद प्रभावित रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर खुरसुता में दो युवकों की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना स्थल जिला मुख्यालय से तकरीबन 40 किमी दूर हुई थी। सुबह दोनों युवकों के शव बरामद हुये थे। मारे गये युवकों की पहचान राहुल तिर्की 25 वर्ष बेंदोरा और विनोद एक्का 24 वर्ष नातापोल निवासी के रूप में हुई थी। दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. दोनों हॉकी खिलाड़ी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+