गुमलाः दो लड़िकयों के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस कर रही है छापेमारी
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के गुरदारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो लड़कियों के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़ित लड़कियां अपने भाई के साथ दशहरे का मेला देखकर घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान युवकों ने तीनों को बीच रास्ते में पकड़ लिया और भाई को पीटकर भगा दिया। इसके बाद 10 युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग पीड़िता जोभीपााठ में दशहरा मेला देखने अपने भाई के साथ बीते शुक्रवार को गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बहनें अपने 19 वर्षीय भाई के साथ शाम को 7 बजे घर के लिए चलीं। रास्ते में ऊपर लोदा और चांपाकोना के बीच अचानक से 10 युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया। युवकों ने भाई को मारपीट कर भगा दिया।
इसके बाद 10 युवकों ने दोनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण जंगल की तरफ चल पड़े। इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपित लड़कियों को छोड़कर मौके से भाग निकले। जिसके बाद परिजन संग पीड़ित लड़कियां थाना पहुंची और अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कराया।
दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने अपनी सहयोगी से किया रेप, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के समक्ष अपने बयान में पीड़िताओं ने बताया कि आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।