झारखंडः गुमला में पांचवी की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

गुमला। यूपी के हाथरस और बिहार के बक्सर गैंगरेप के बाद झारखंड के गुमला जिले में भी हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है, जहां कक्षा 5वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया है। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है। घटना शनिवार देर रात की है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव पहुंच पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

gumla misdeed with student of class 5th

जानकारी के अनुसार पांच युवक इलियास मिंज (23 वर्ष), सुभाष चीक बड़ाईक (24 वर्ष) और बाकी तीन नाबालिग युवकों ने गांव के ही 14 वर्षीय नाबालिक पीड़िता को अगवा कर गांव से दूर खेत के किनारे ले गए। यहां पर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद पांचों आरोपियों ने युवती को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी।

आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी देने पर पीड़िता और उसके खानदान को जान से मार देंगे। डरी सहमी नाबालिग घर में इस घटना की जानकारी सिर्फ अपनी मां को दी। जिसके बाद दूसरे दिन रविवार को पीड़ित युवती की मां इस घटना की जानकारी गांव पंच प्रचार व वार्ड सदस्य को दी।

इस बात की जानकारी जब पांचों आरोपियों को हुआ तब वे एकजुट होकर पीड़ित युवती के घर पहुंचे और दोबारा धमकी देने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर मामले को लेकर गांव मे बैठक करवाया या फिर थाना मे केस किया तो जान से मार देंगे। तुम्हारे घर में आग लगा देंगे।

इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के भाई और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। पीड़िता के भाई के माथे पर गंभीर चोट लगी है। सोमवार की रात्रि 8:00 बजे दो आरोपियों को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर आरोपी युवकों की धमकी से से घबराए पीड़िता के परिवार वालों ने आत्मरक्षा के लिए गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+