गुमलाः जादू-टोना के चक्कर में 8 रिश्तेदारों ने मिलकर की थी पूरे परिवार की हत्या

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपित मृतक के रिश्तेदार हैं। शुक्रवार को गुमला के एसपी एचपी जनार्दन ने बताया कि डायन बिसाही के शक के आधार पर पूरे परिवार की हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि घटना से पूर्व 23 फरवरी को गांव में एक पंचायत हुई थी। इस पंचायत में 80 लोग मौजूद थे।

gumla five murder case police disclosed and arrested

इसी पंचायत में हत्या की रणनीति बनाई गई थी। बैठक के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए 8 रिश्तेदार तैयार हुए थे। हत्या करने से पूर्व सभी ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद बेटा, बहू, पोता, माता और पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित 55 वर्षीय निकोदिन तोपने और 48 वर्षीय मां जोसफिना डहंगा की हत्या इरादे से किये गए थे। आरोपित जब घटना को अंजाम देकर लौटने लगे तो उन्हें ख्याल आया कि अगर बहू और बेटे को जिंदा छोड़ दिया तो पुलिस में शिकायत कर देंगे। इसके बाद आरोपितों ने पुत्र बिसेंट तोपनो, बहू शीलवंती तोपनो और पोता अलवीन तोपनो की भी हत्या कर दी।

गिरफ्तार किये गए आरोपितों में सुनील तोपनो, सोमा तोपनो, सलीम तोपनो, फिरंगी तोपनो, फिलिप तोपनो, अमृत तोपनो, सावन तोपनो व दानियल तोपनो शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका कहना है कि हाल के दिनों ने लगातार गांव में मौत हो रही थी। बहुत सारे लोग बीमार पड़ रहे थे। इसके कारण लोगों को ऐसा लगा कि टोना से ही बीमार हो रहे हैं।

कामडारा के आमटोली बुरूहातू गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद अब उस परिवार में केवल 8 साल की बच्ची अंचना तोपनो ही बच गई है। वह रांची में अपनी मौसी के घर रहकर वहीं पढ़ाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+