झारखंडः परमवीर अलबर्ट एक्का की पत्नी का निधन, CM सोरेन ने ट्वीट कर जताया दुख

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1971 की जंग में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का शुक्रवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय बलमदीना एक्का ने गुमला के चैनपुर में रात के लगभग 2 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे भीमसेट एक्का ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ थीं। गुरुवार रात 8 बजे खाना खाकर सोई थीं। रात लगभग 2 बजे के आसपास चाचा ने देखा तो मां का निधन हो चुका था।

gumla albert ekka wife passes away

वहीं बलमदीना एक्का के निधन की जानकारी होने के बाद शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। दिवंगत बलमदीना अपने बेटे के साथ चैनपुर में रह रही थीं। उनके बेटे भीमसेट एक्का लिपिक का काम करते हैं। निधन के बाद अब उन्हें वहां से 10 किलोमीटर दूर जारी लाया जा रहा है, जहां के घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

हालांकि अभी ये तय नहीं हो पा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होगा या सामान्य तरीके से। वहीं CM हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन पर दुख जताया है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का के निधन की दुःखद सूचना मिली। गुमला के चैनपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। ईश्वर उन्हें असीम शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्र रामेश्वर उरांव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बलमदीना एक्का जी के निधन की खबर बहुत दुःखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिजनों को साहस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+