चंपई सोरेन आज लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और शीबू सोरेन के करीबी चंपई सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता दिया है।

हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। पिछले दो दिनों से चल रही उठापटक के बाद आखिरकार राज्यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ के लिए बुला लिया है।

champai soren

चंपई सोरेन आज राजभवन में झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि मैंने राज्यपाल से अपील की है कि हमे सरकार बनाने का न्योता दिया जाए।

झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक अस्थिरता के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इससे पहले चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि सरकार के गठन को लेकर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।

प्रदेश में पिछले 18 घंटे से कोई सरकार नहीं हैं, यहां भ्रम की स्थिति है। सोरेन ने कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है, जिसमे झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हैं। हमारे पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है।

चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उनकी तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह राज्यपाल के साथ मौजूद हैं, जिसके बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया कि वह प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही है।

हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि मुख्यमंत्री के साथ कितने और लोग शपथ लेंगे। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपना बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय मिला है। कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि वह शुक्रवार को शपथ लेंगे। हम सभी नेता मिलकर तय करेंगे कि शपथ ग्रहण कितने बजे होगा।

गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को शाम 5.30 बजे राज्यपाल ने 5 विधायकों को मिलने के लिए बुलाया था। इसमे चंपई सोरेन भी शामिल थे। उस वक्त ही कयास लगाए जा रहे थे कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए न्योता मिल सकता है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और गुरुवार देर रात चंपई सोरेन को राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण का न्योता मिला।

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से रांची से हैदराबाद भेजने की तैयारी कर रही थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान की उड़ान रद्द हो गई। विधायक तकरीबन दो घंटे तक विमान में बैठे रहे, लेकिन विमान हैदराबाद के लिए उड़ान नहीं भर सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+