साध्वी से गैंगरेप मामले में महज 12 साल का है तीसरा आरोपित, घर से हुआ गिरफ्तार

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में महर्षि संतसेवी सत्संग आश्रम में साध्वी से गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगरेप के आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस की टीम ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पकड़ा गया यह आरोपित महज 12 साल का है। इसलिए उसके ऊपर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में चौथे आरोपित की गिरफ्तारी में जुटी हुई है और इसके लिए लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है।

आश्रम में मौजूद थीं चार साध्वी

आश्रम में मौजूद थीं चार साध्वी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रम में सोमवार को सत्संग हो रहा था। सत्संग खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने घर को चले गए। लेकिन इस दौरान आश्रम संचालक पंकज और पीड़िता सहित चार साध्वी वहीं रह गई। इस दौरान चार आरोपित हथियार लेकर आश्रम में दाखिल हुए और संचालक व तीन साध्वियों को हथियार के बल पर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दो आरोपितों ने एक साध्वी से गैंगरेप किया।

घटना को लेकर लोगों में था गुस्सा

घटना को लेकर लोगों में था गुस्सा

घटना के बाद आश्रम संचालक ने पुलिस को जानकारी दी ती। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। अलग-अलग संगठन के लोगों ने भी इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोपितों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

सीएम के आदेश के बाद पुलिस ने जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दिया था। इस दौरान मुख्य आरोपित दीपक राणा और आशीष राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गुरुवार की रात को तीसरे नाबालिग आरोपित को भी उसके घर से दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता साध्वी लॉकडाउन से पहले आश्रम में आयोजित एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+