झारखंडः प्रेमिका की पिटाई के वायरल वीडियो के मामले में आया नया मोड़, प्रेमी और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर-पितांबर थाना क्षेत्र में लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में अब नई कहानी सामने आई है। युवक की प्रेमिका ने अब शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। गैंगरेप की घटना 13 दिसंबर की है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रेमी ने उसको मिलने के लिए बुलाया था और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई।

गांव के लोगों ने चारों आरोपितों को पकड़ लिया था और फिर युवक के परिवार के लोगों ने ही सजा के तौर पर पेड़ से लटकाकर पीटा था। इसमें लड़की के परिवार का कोई हाथ नहीं था। हालांकि लड़की का भाई अभी गिरफ्तार है। गैंगरेप का आरोप खुश्तर अंसारी उर्फ रहमान राजा, 22 वर्षीय रिजवान अंसारी, 22 वर्षीय अरबाज अंसारी और 21 वर्षीय शहादत अंसारी पर लगा है।
नाबालिग लड़की ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि खुश्तर अंसारी से उसका प्रेम संबंध था। शादी का लालच देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। बीते 14 दिसंबर को लड़की की मां और उसका भाई किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए ते। इसके बाद खुश्तर अंसारी उसके घर आया और शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो बना लिया और कुछ आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली।
लड़की ने दावा किया है कि इसी वीडियो और फोटो के आधार पर कुछ दिनों से खुश्तर ब्लैकमेल करने लगा था। गत 13 दिसंबर को दोबारा युवक ने फोन उसे मिलने के लिए बुलाया। कहा कि अगर वह नहीं आई तो उसकी वीडियो व तस्वीर वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। लड़की डर के मारे मिलने चली गई। इसी दौरान लड़का उसे पास के ही एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां युवक के 3 दोस्त पहले से मौजूद थे। लड़की ने वहां से निकलने का प्रयास किया। वह सफल नहीं हो सकी। चारो युवकों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई।












Click it and Unblock the Notifications