छठ से पहले गिरिडीह में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड के मंगरौडीह स्थित उसरी नदी में छठ के घाट पर डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई, जिसके चलते चार घरों में मातम पसर गया। मृतक बच्चों की पहचान 6 वर्षीय दीक्षा कुमारी, 7 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी, 9 वर्षीय सुहाना कुमारी और 10 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि चारों बच्चे अपनी मां के साथ छठ पूजा की तैयारी करने घर से करीब 200 फीट दूर नदी पर बनाए गए घाट गए थे। मां पूजा की तैयारी कर रहीं थीं। इस दौरान बच्चे खेलने में व्यस्त हो गए। मां कपड़े धोकर लौट आई और बच्चे वहीं रह गए।

लोगों ने बताया कि 1 घंटे बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो लोग उन्हें खोजने लगे। तब लोगों को एक बच्चा वहां पानी में तैरता दिखा। इसके बाद जब तलाश की गई तो सभी वहां नीचे मृत मिले। इसके बाद एक-एक कर बच्चों को निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में 10 फीट गहरी खोह है। इसका अंदाजा बच्चों को नहीं लग सका और सभी उसी में समा गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की नाराजगी इस बात से है कि जब बांध तैयार किया गया था तो गहरे इलाके में बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई? बच्चों को वहां तक जाने से रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया गया?
वहीं राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपराधियों ने सोमवार की रात को हाईकोर्ट के क्लर्क, रिटायर्ड फौजी, फार्माकर्मी सहित 6 लोगों के बंद घरों का ताला तोड़कर 30 लाख के जेवर, 35 हजार रुपए नकद सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। हाइकाोर्ट कर्मी और फार्मा कंपनी कर्मी तीन दिन पहले घर में ताला बंद कर पुरी घूमने गए थे। अन्य चार लोग छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक गांव और रिश्तेदार के घर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications