Jharkhand में बड़ा बस हादसा, गिरिडीह की नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन की मौत, 24 घायल
Jharkhand में भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस पुल से नदी में गिर गई।
गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 8.40 बजे गिरिडीह डुमरी रोड पर हुई जब रांची से गिरिडीह जाते समय बस बराकर नदी में गिर गई।

अधिकारी ने बताया, हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। उन्होने कहा, "अभी अधिक विवरण का आकलन नहीं किया जा सकता क्योंकि बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।"
VIDEO | Three persons were killed and 24 others injured when a bus fell into a river from a bridge in Jharkhand's Giridih district earlier tonight.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2023
READ | https://t.co/fIinhjz9m1 pic.twitter.com/0SeXTw5tg9












Click it and Unblock the Notifications