झारखंडः गढ़वा में डैम में नहाने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के न्याखंड में स्थित बभनी खांड़ डैम में शुक्रवार को डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौटी और फिर गाय चराने के लिए जंगल में चली गईं। यहां गर्मी लगने पर दोनों नहाने के लिए डैम में उतरीं और डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सुमित्रा कुमारी और 12 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरी बहन थीं। दोनों छात्राएं होली क्रॉस मध्य विद्यालय नयाखांड़ में पढ़ती थीं।

garhwa two girl died due to drown

दोनों को डैम में डूबता देख वहां पहले से मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद डैम में छलांग लगा दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने डैम पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजन शव को अपने घर ले आए।

पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के भुरशानी गांव के एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक युवक नशा करता था और गुरुवार को बिजली के खंभे पर चढ़ हाईटेंशन तार को छुआ था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान भुरशानी गांव निवासी छुटू सोरेन (25) के रूप में की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+