झारखंडः गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर दो छात्रों की हो गई मौत

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के एनएच 75 स्थित गोंदा गांव के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की जान चली गई। दोनों ही छात्र लातदाग गांव स्थित लीला बचन डीएवी स्कूल में 8वीं के छात्र थे। दोनों छात्र बिना हेलमेट पहले बाइक चलाकर स्कूल से वापस मेराल आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक का टायर एक गड्ढे में चला गया, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई।

garhwa road accident two student died

मृतकों की पहचान मेराल निवासी राम प्रवेश साव के पुत्र 15 वर्षीय हिमांशु कुमार और बाना गांव के निवासी उमेश दास के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि प्रिंस तीन भाइयों में मंझला था। हिमांशु अपनी बाइक लेकर स्कूल गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वहीं चतरा जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के मसूरिया नदी इलाके में सोमवार की देर रात को बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो पलट गई। इस हादसे में दूल्हे का दोस्त और मामा की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव से केरेडारी पुराना थाना के बगल में जा रही थी और इसी दौरान हादसा हो गया।

मृतकों में कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ टींकू अंसारी और मो. जैनुल मियां शामिल हैं। टंडवा थाना क्षेत्र कामता गांव निवासी गुलाम मुस्तफा के बेटे मो. अल्ताफ की शादी में शामिल होने के लिए सभी जा रहे थे। मो. जैनुल मियां, मो. अल्ताफ के मामा थे। जबकि कुतुबुद्दीन अंसारी दूल्हे का दोस्त था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+