झारखंडः गढ़वा में पिकअप ने दो बाइक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत और एक घायल

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में रंका-गढ़वा मेन रोड एनएच 343 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पिकअप ने दो बाइक को टक्कर मार दी। एक बाइक पर चार लोग सवार थे और जबकि एक पर दो लोग थे। हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। वहीं तीन घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

garhwa road accident five people died and one injured

मृतकों की पहचान रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव के रहने वाले 30 वर्षीय भरदुल भुइया, 32 वर्षीय राजेश भुइया, गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव के रहने वाले 25 वर्षीय श्रवण भुईयां, पंचायत सेवक मेराल थाना क्षेत्र के बंका गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश मेहता और खरौंधी थाना क्षेत्र के आरंगी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय विजय मेहता के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान 20 वर्षीय बबलू भुइयां के रूप में हुई है।

सड़क हादसे में विजय कुमार मेहता, राजेश भुइया व बब्लू भुइया की गंभीर अवस्था को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान राजेश और विजय भुइया की मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर हुरदाग गांव से श्रवण भुइया, राजेश भुइया, भरदुल भुइया और बब्लू भुइया अपने घर हुरदाग गांव से अन्नराज डैम मछली लाने जा रहे थे। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो पंचायत सेवक सुरेश मेहता और विजय मेहता गढ़वा से ड्यूटी करने रंका जा रहे थे।

इसी दौरान रंका की तरफ से आ रही पिकअप हनुमान मंदिर सिज्जो मोड़ के पास पहले श्रवण की बाइक को टक्कर मारा, जिसके बाद अनियंत्रित होकर पिकअप पंचायत सेवक के बाइक को भी ठोकर मार दी। इसके बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+