गढ़वाः सनकी आशिक ने 9वीं की छात्रा को बीच रास्ते में रोक पहले काटा उसका हाथ और फिर मार दी गोली
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं की छात्रा का हाथ काटने के बाद युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। छात्रा स्कूल खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान सनकी आशिक ने छात्रा को बीच रास्ते में रोका इसपर छात्रा ने विरोध किया तो गुस्से में युवक ने पहले छात्रा पर चाकू से हमला किया। बचाव करने में छात्रा का हाथ कट गया। इस बीच युवक ने देसी कट्टा निकाला और उसके ऊपर ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। इसके चलते छात्रा की मौके पर मौत हो गई। आरोपित युवक छात्रा पर कट्टा फेंककर फरार हो गया।

घटना के दौरान मौजूद सहेलियां भाग गईं और छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। 15 वर्षीय छात्रा करीवाडीह हाई स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल से वह अपने सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान गड़ई टोला के पास पहले से घात लगाकर इंताज अंसारी बैठा हुआ था। छात्रा को देखते ही उसने उसका रास्ता रोक लिया। वहीं इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला पर भी इंताज ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू नहीं लगा। मृतक छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पूर्व दोनों के बीच रिश्ता था।
परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बावजूद इंताज अंसारी उसे परेशान कर रहा था। युवक लड़की पर रिश्ते को बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी।
लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के परिवार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद घर वाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए












Click it and Unblock the Notifications