झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन रांची के अस्पताल में भर्ती
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) को रांची के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडेय ने जानकारी दी है।
झामुमो (JMM) केंद्रीय समिति के सदस्य पांडेय के के मुताबिक शिबु सोरेन का हर तीन महीने पर एक बार हेल्थ चेकअप कराया जाता है। इससे पहले उनका चेकअप दिल्ली में होता था। लेकिन इस बार उन्हें रांची अस्पताल में ले जाया गया है। बता दें कि झामुमो चीफ व पूर्व सीएम शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पिता हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता व झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचे। झामुमो चीफ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि उन्हें (शिबू सोरेन) पिछले दो दिनों से नींद नहीं आ रही थी। आज उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सीएम हेमंत सोरेन को आश्वासन दिया है कि उनके पिता सुरक्षित हैं। उन्हें आराम की जरूरत है और सब कुछ नियंत्रण में है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications