झारखंडः पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमित नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को ही दिल्ली से वापस आने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ उनके पीए की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बाबूलाल मरांडी का दुमका दौरा स्थगित हो गया है। बाबूलाल मरांडी दरअसल चार दिवसीय दौरे पर 26 से 30 सितंबर तक दुमका दौरे पर जाने वाले थे।

 former cm babulal marandi corona positive

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा।

आपको बता दें कि बाबूलाल मरांडी दिल्ली दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर और भूपेंद्र यादव के साथ झारखंड के विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विमर्श किया था।

वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी के जल्द ठीक होने की कामना की। हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के कोविड पॉजिटिव होने की खबर मिली। परमात्मा से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

रांची: झारखंड में कोरोनावायरस से ठीक होने वाले मरीजों के दर 82.34 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश का औसत दर 81.60 प्रतिशत है। इसकी जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी। झारखंड में हालांकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हजार पार हो गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में 1,349 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76,438 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+