इंश्योरेंस कराने के बहाने फ्लैट पर बुलाया, फिर एक साथ टूट पड़े 5 दरिंदे, 2 दिन बाद 3 गिरफ्तार

रांची. झारखंड में एक युवती को धोखे से बुलाकर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। डरी-सहमी पीड़िता ने घटना के दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी उसी फ्लैट में हुई, जहां युवती को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया गया था। पीड़िता के मुताबिक, उन युवकों ने इंश्योरेंस कराने के बहाने खेलगांव थाना क्षेत्र के खटंगा स्थित एक फ्लैट में बुलाया था। वह वहां पहुंची तो फ्लैट में घुसते ही पांचों युवक उस पर टूट पड़े।

Five friends gangraped a girl on the pretext of getting insurance

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपियों में आदर्शनगर-काेकर का संतोष साव, बूटी मोड़ का धर्मेंद्र राय और खेलगांव चौक का रमेश उर्फ राहुल एवं अन्य दो रिक्की गुप्ता और कमाल सिंह शामिल हैं। इन सभी ने बारी-बारी से रेप किया। सबसे पहले उनमें से एक युवक ने शुक्रवार को युवती को इंश्योरेंस कराने के लिए राजी किया। कागजात मांगने पर युवक ने घर में ही छूटने की बात कही। अगले दिन फोन करने पर युवक ने कागजात के लिए उसे अपने फ्लैट में बुलाया।

Five friends gangraped a girl on the pretext of getting insurance

जब वह फ्लैट में पहुंची तो उस युवक के अलावा और चार युवक थे। इंश्याेरेंस कराने वाले युवक ने उसे अंदर आने को कहा। वह जैसे ही अंदर गई, एक अन्य युवक ने दरवाजा बंद कर लिया। वारदात के बाद एक युवक उसे फ्लैट से बाहर सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+