झारखंड: आईएएस अफसर पूजा सिंघल, कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर ED की रेड
झारखंड: आईएएस अफसर पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED की रेड
रांची, 6 मई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल और कारोबारी अमित अग्रवाल के घर और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही ईडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी की ओर से बताया गया है कि अवैध खनन मामले में ये कार्रवाई हो रही है।

रांची में पल्स हॉस्पिटल, पंचवटी रेसिडेंसी, हरिओम टावर में ईडी की टीम ने रेज की है। झारखंड के धनबाद में भी ईडी की छापेमारी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में झारखंड के अलावा बिहार, एनसीआर और दूसरे राज्यों में 18 स्थाने पर रेड की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।
ईडी ने झारखंड के कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ 2020 में प्रवर्तन पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। सिन्हा पर अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए 18 करोड़ रुपए के सरकारी धन का गबन करने का आरोप है। इसी मामले में आईएएस पूजा सिंघल के परिसर की भी तलाशी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications