Dumri By-election: डुमरी में बेबी देवी के पक्ष में हेमंत सोरेन ने किया रोड शो, 5 सितंबर को है मतदान
Dumri by-election: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डुमरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रोड शो किया। इस दौरान वे खुले जिप्सी में हाथ जोड़कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बेबी देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और लोगों से कहा कि भारी मतों से बेबी देवी को वोट देकर विजय बनावें।
प्रचार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चॉपर झारखंड कॉलेज के मैदान में उतरा जहां से खुले जिप्सी में कुलगो होते हुए डुमरी इसरी बाजार रांगामाटी डुगडुगिया निमियाघाट तक उनका रोड शो हुआ। इस दौरान वे लोगों से बेबी देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री के रोड शो में स्थानीय लोगों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर एवं हाथ जोड़कर उनका अभिवादन को स्वीकार किया।

वही मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में भी काफी उत्साह का माहौल देखा गया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने मोबाइल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। वही रोड शो के दौरान उनके साथ मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, हफीजुल अंसारी, उम्मीदवार बेबी देवी सहित विधायक अनूप सिंह समेत कई नेता रोड शो के दौरान मौजूद थें। रैली में मोटरसाइकिल सवार लोगों ने इंडिया गठबंधन और बेबी देवी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की है। वही रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रांची के लिए रवाना हो गए।
संवाद सूत्र- रवि सिन्हा, झारखंड












Click it and Unblock the Notifications