पटना में चोरी की हुई बुलेट को चला रहे थे दुमका के दारोगा, सर्विस सेंटर पर लेकर पहुंचे तो हुआ खुलासा

Dumka SI ride stolen bike दुमका। बिहार की राजधानी पटना ( Patna ) के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में पांच साल पहले चोरी हुई बुलेट दुमका ( Dumka ) के दारोगा के पास मिली। इस मामले का खुलासा तब हुआ हैजब दारोगा बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए उसके ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर में दिया। हालांकि सर्विसिंग जब पूरी हुई तो बाइक के असली मालिक को मैसेज मिला। मालिक पटना के एएन कॉलेज के पास बोरिंग रोड इलाके में रहते हैं। दिवाकर कुमार को अपनी रायल इनफिल्ड के दुमका में सर्विसिंग की जानकारी मिली।

dumka mufassil sub inspector used theft bullet from many years

बाइक की असली मालिक को कंपनी के ऑटोमेटड मैसेजिंग सिस्टम में जॉब कार्ड रिजस्टर्ड होने और इस्टिमेटेड चार्ज होने और सर्विसिंग के बाद 24 दिसंबर को उपलब्ध कराने का मैसेज गया था। दिवाकर को जब मैसेज मिला तो वह परेशान हो गए। उसने यहां के सर्विस सेंटर के कंस्लटेंट अनिल कुमार से फोन पर बातचीत की तो पता चला कि सर्विस सेंटर पर बाइक दुमका जिले के मुफस्सिल थाना के दारोगा ने दी थी।

फिर उन्हें थाने तक पहुंचाने के बाद वहीं से बाइक को एक कर्मचारी सर्विस स्टेशन लाया था और फिर बाइक की सर्विसिंग पूरी होने के बाद दारोगा बाइक लेकर चले गए। बता दें कि साल 2015 में दिवाकर कुमार ने बुलेट चोरी होने का मामला पटना के एसकेपुरी थाना में दर्ज कराया था। बुलेट की जानकारी मिलने के बाद दिवाकर ने पूरे मामले की सूचना डीआइजी और दुमका जिला प्रशासन को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने एएसआइ को निलंबित कर दिया। बता दें कि करीब आठ दिन पहले ही दारोगा अखलाक खान ने मुफस्सिल थाना ज्वाइन किया था। नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर ताना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामला पटना के एसकेपुरी थाने का है। बुलेट चोरी को लेकर दिवाकर कुमार ने एसकेपुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सर्विसिंग सेंटर का मैसेज दिवाकर कुमार के पास पहुंचने पर मामले का खुलासा हो पाया। संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+