झारखंडः आरोपित सहेली ने बताया- मेरे ब्वॉयफ्रेंड को अपना बता रही थी इसलिए करवा दी हत्या

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के नगर थाना की पुलिस ने शहर के रसिकपुर स्थित पायल लॉज से बीते 9 जुलाई को लापता 13 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी का शव सोमवार को रेलवे स्टेशन के पीछे बलिया डंगाल स्थित जंगल में मिला। हाथ-पैर बांधने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी और फिर शव को दफना दिया गया था। हत्या का आरोप मृतक छात्रा की सहेली पर लगा है। पुलिस ने आरोपित सहेली और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लड़की का कहना है कि सोनी ने उसका मोबाइल नंबर कई लड़कों को दे दिया था। सोनी उसके बॉयफ्रेंड को अपना बता रही थी।

पुलिस ने आरोपित सहेली सहित दो लड़कों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपित सहेली सहित दो लड़कों को गिरफ्तार किया

केवल इन्हीं सब बातों के चलते कहासुनी हुई थी और गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल इंटर की 16 वर्षीय छात्रा, उसके 19 वर्षीय प्रेमी सचिन यादव और सचिन का 22 वर्षीय दोस्त रियाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छात्रा सोनी के पिता सुबोध कापरी के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो बताई कहानी

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो बताई कहानी

बता दें कि मृतका हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट की निवासी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित नाबालिग छात्रा को थाने में बुला कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही रसिकपुर के एक लॉज में रहने वाले सचिन यादव और रियाज अंसारी से सोनी की हत्या कराई है। पुलिस ने रविवार की रात दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया।

हाथ-पैर बांधकर घोंट दिया गला

हाथ-पैर बांधकर घोंट दिया गला

वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि फाेन नंबर अन्य लड़कों को देने पर ही छात्रा ने अपने दो दोस्त की मदद से सोनी की हत्या करवाई है। 9 जुलाई को ही घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी दोनों युवकों ने हत्या के बाद शाम को पहले गड्ढा खोदा और रात को शव को ले जाकर दफना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+