Dukma: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया, ली परेड की सलामी
Jharkhand Repubic Day: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया और सलामी देकर परेड का निरिक्षण किया। इस मुख्य समारोह में तमाम प्रशासनिक अधिकारी सहित आम लोग भी इस समारोह में शामिल हुए।

यह मुख्य समारोह गणतंत्र दिवस का शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन,संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, दुमका क्षेत्र के डीआईजी संजीव कुमार, जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार सहित तमाम वरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परेड का निरीक्षण भी किया. इस परेड में सुरक्षा बल के 16 प्लाटून शामिल थे, जिसमें प्रमंडल से आये सभी छह जिलों के पुलिस बल, आईआरबी, झारखंड आर्म्ड पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और एनसीसी के जवान मौजूद थे। इस परेड में जवानों में कई करतबदिखाकर अपने साहस का परिचय दिया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में लगभग एक दर्जन सरकारी विभागों की झांकियां भी निकाली गयी। इन मनमोहक झांकियों में लोक कलाकारों ने परेड में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिली।
यह भी पढ़ें Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा पत्र, दिया समन का जवाब












Click it and Unblock the Notifications