Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा पत्र, दिया समन का जवाब

Jharkhand CM: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को चिट्ठी भेजी है। जमीन खरीद-बिक्री में हुई गड़बड़ी प्रकरण में हेमंत सोरेन को ईडी ने नौवां समन जारी किया था। उन्होंने इसी का जवाब ईडी को भेजा है। गुरुवार को सीएम हाउस ऑफिस से एक डाकिया चिट्ठी लेकर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा था। ज्ञात हो कि 20 जनवरी को ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी और सीएम हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।

soren

ईडी ने अपने भेजे गए समन में मुख्यमंत्री सोरेन से 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ की तारीख पूछी है। यह भी जानना जरुरी है कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े कथित मनी लाउंड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

गौरतलब है कि 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा वक़्त तक पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए आठ समन भेजे गए थे। सात समन के बाद भी मुख्यमंत्री सोरेन से पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे। ईडी ने आठवें समन में पूछताछ की तारीख और स्थान बताने को कहा गया था। इसके पश्चात् हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी का वक्त दिया था और सीएम हाउस में पूछताछ की जानकारी दी थी। इसके बाद ईडी के अफसरों ने उनसे पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें Jharkhand: सीएम सोरेन ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- हम पूरा करेंगे शहीदों का सपना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+